नियम और शर्तें

प्रिय व आत्मीय तीर्थयात्री स्वजन, यात्री की गरिमा से यात्रा की शोभा है, अस्तु
  • धर्म प्रभावना यात्रा का पैकेज 4500 रु. एवं AC 6500 रु प्रति व्यक्ति होगा।
  • 5 वर्ष से 11 वर्ष की आयु के बच्चों का व्यवस्था शुल्क 1600 रु. एवं AC 2000 रु होगा, जिन्हें बर्थ नहीं दिया जायेगा।
  • यात्रा के लिये शयनिका (बर्थ) का आबंटन प्रथम आओ प्रथम पाओ की तर्ज पर होगा।
  • यात्रा शुल्क में उम्र संबंधी या किसी भी तरह की छूट का प्रावधान नहीं है।
  • अपने साथ कम से कम सामान लेकर यात्रा करें। सामान की सुरक्षा यात्री को स्वयं करना होगी। कृपया अपने साथ यात्रा हेतु चादर-तकिया, कंबल एवं शाल इत्यादि साथ लेकर चलें।
  • यात्रीगण ट्रेन में 12 सितम्बर को भोजन की व्यवस्था साथ लेकर चलें।
  • टिकिट में नाम परिवर्तन एवं रद्दीकरण का चार्ज 500 रु. लगेगा।
  • प्रत्येक यात्री को कम्प्यूटराइज्ड टिकिट (बैच) प्रदान किया जायेगा जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, टिकिट के बिना संघ द्वारा निर्धारित कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जावेगी। अतः अपना कम्प्यूटराईज्ड टिकिट न रखना नियम का उल्लघन है। बैच खो जाने पर 500 रु. की राशि देने पर ही बैच पुन: प्रदान किया जायेगा।
  • यात्रियों की संख्या कमरों की क्षमता के अनुरूप न होने पर कॉमन व्यवस्था दी जावेगी।
  • पर्वत पर यात्रा करते समय पुरुषों को श्वेत एवं महिलाओं को केशरिया वस्त्र धारण करना अनिवार्य है।
  • यात्री-गण पर्वत पर यात्रा करते समय यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री नहीं खरीदें, क्योंकि सामग्री बेचने वाले पर्वत पर ही स्थायी रूप से निवास करने लगे हैं, जिससे पर्वत पर अराजकता एवं असुरक्षा का खतरा बढ़ता जा रहा है।
  • पर्वत पर यात्रा करने के लिये डोली आदि की व्यवस्था यात्री को स्वयं करनी होगी।
  • यात्रा के दौरान ताश खेलना, धूम्रपान या किसी भी तरह का नशा करना पूर्णतः वर्जित है। उल्लंघन करने वालों को यात्रा से वंचित कर दिया जायेगा।
  • संघ द्वारा निर्धारित व्यवस्थाएँ तथा नियम सभी के लिये समान है। कृपया उल्लघन कर उपहास व उपेक्षा के पात्र न बनें।
  • स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के लिये पुल का ही उपयोग करें रेलपात पार कर प्लेटफार्म न बदलें। रेल्वे के नियमों का पालन करें, उल्लंघन करने पर जुर्माने के उत्तरदायी आप स्वयं होंगे।
  • यात्री अपने स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से डॉ. परीक्षण कराकर यात्रा करें एवं अस्वस्थ व्यक्ति यात्रा न करें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना होने पर वह स्वयं जिम्मेदार होगा उसके लिये महासंघ उत्तरदायी नहीं होगा।
  • AC की टिकिट मिलने पर जरूरी नहीं कि AC रूम मिलेगा जो उपलब्ध होगा दिया जायेगा।

आवश्यक सूचना - रेल्वे प्रशासन के नियमानुसार प्रत्येक यात्री को अपना फोटो लगा बैच धारण करना अनिवार्य है। ट्रेन में बिना टिकिट यात्री पाये जाने पर रेल्वे की पेनाल्टी की जिम्मेदारी स्वयं यात्री की होगी। इसके लिये महासंघ किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।

विशेष नोटः जिन श्रद्धालुओं की यात्रा में जाने की प्रबल अभिलाषा है, किन्तु वे आर्थिक रूप से असक्षम हैं, ऐसे श्रद्धालुगण दिनांक 5 सितम्बर 2025 तक अपना आवेदन विवरण सहित अशोक ड्रीम लैंड 9425151067 अंधेरदेव, जबलपुर को देवें।

अनेक उत्साही श्रद्धालुओं द्वारा सेवा कार्य हेतु अपना नाम तथा सहयोग राशि लिखाई है। अगर कोई श्रद्धालु भी अपनी तरफ से कोई वस्तु या राशि भेंट करना चाहे तो आयोजक गण से संपर्क कर सकते हैं।

विशेष- प्रत्येक यात्री को टिकिट / बैच में फोटो लगाना अनिवार्य है।